scriptरेजीडेंट उतरे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाओं का भी किया बहिष्कार, देखें वीडियो | Resident doctors strike at Ajmer JLN Hospital | Patrika News
अजमेर

रेजीडेंट उतरे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाओं का भी किया बहिष्कार, देखें वीडियो

जेएलएन अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार को हड़ताल करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।

अजमेरSep 01, 2021 / 06:51 pm

Kamlesh Sharma

Resident doctors strike at Ajmer JLN Hospital

जेएलएन अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार को हड़ताल करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।

अजमेर। जेएलएन अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार को हड़ताल करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। मंगलवार को मरीज के परिजन की ओर से दो रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटना के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने व गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार को सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया। कैज्युल्टी एवं आपातकालीन सेवाओं का भी बहिष्कार कर दिया।
इसके चलते कैज्युल्टी में सीनियर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ओपीडी एवं कैज्युल्टी में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अधीक्षक अनिज जैन एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. वीर बहादुर सिंह को भी स्थिति से अवगत करवा दिया था। उधर, मरीजों के परिजन ने उपचार के दौरान चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई थी।
यह था मामला
जेएलएन अस्पताल में सोमवार को रासमंद निवासी एवं 80 वर्षीय वृद्ध महिला को गंभीर हालत में भर्ती करवाया। कैज्युल्टी वार्ड में भर्ती करने के बाद मंगलवार को मरीज को फिमेल मेडिकल प्रथम वार्ड में शिफ्ट किया गया। इससे पूर्व गंभीर हालत होने पर इन्टीब्यूट किया। था। वार्ड में तबियत और खराब होने पर महिला की मौत हो गई। इस पर मृतक वृद्धा के परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यटी पर कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर सौरभ शर्मा एवं डॉ. त्रिवेन्द्र जांगिड़ के साथ मारपीट की एवं स्टेथोस्कॉप एवं चश्मा तोड़ दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो