scriptRPSC AJMER: फिजियोथेरिपस्ट भर्ती के साक्षात्कार 20 सितम्बर से | RPSC AJMER: Physiotherapist interview start from 20th september | Patrika News
अजमेर

RPSC AJMER: फिजियोथेरिपस्ट भर्ती के साक्षात्कार 20 सितम्बर से

साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 जांच रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।

अजमेरSep 19, 2021 / 09:43 am

raktim tiwari

rpsc interview process

rpsc interview process

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 जांच रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि फिजियोथेरिपस्ट-2018 (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) के साक्षात्कार 20 से 24 सितम्बर तक कराए जाएंगे। इसी तरह कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती- 2020 के पदों के साक्षात्कार 27 सितम्बर से 1 नवंबर तक कराए जाएंगे।
अक्टूबर में द्वितीय चरण के साक्षात्कार
सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाएं-2018 के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 1 अक्टूबर से 16 नवंबर तक कराए जाएंगे। आयोग ने साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। मालूम हो कि प्रथम चरण के साक्षात्कार 30 सितंबर तक कराए जाएंगे। इसमें 1024 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
चोरों ने उड़ाया दुकानों और डेयरी बूथ से कैश

अजमेर. शहर में सक्रिय शातिर चोरों ने रविवार तड़के शहर में धावा बोला। चोर तीन दुकानों और डेयरी बूथ के ताले तोड़कर कैश-वाई-वाई सिस्टम ले उड़े। एकसाथ हुई वारदात से दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी जताई। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Ajmer / RPSC AJMER: फिजियोथेरिपस्ट भर्ती के साक्षात्कार 20 सितम्बर से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो