scriptखास खबर….अक्टूबर से जून 2019 तक चलेंगी RPSC की परीक्षाएं | RPSC: recruitment exam from October to june 2019 | Patrika News
अजमेर

खास खबर….अक्टूबर से जून 2019 तक चलेंगी RPSC की परीक्षाएं

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरSep 06, 2018 / 05:06 am

raktim tiwari

rpsc exam 2018-19

rpsc exam 2018-19

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं अक्टूबर से जून 2019 तक चलेंगी। आयोग ने इनकी परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं।

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक होगा।
राज्य इंजीनियरिंग सर्विस प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 का आयोजन 16 दिसम्बर, माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा-2018 का आयोजन 13 से 24 जनवरी 2019 तक होगी।

इसी तरह संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 17 से 20 फरवरी 2019, संस्कृत शिक्षा विभाग में व्याख्याता स्कूल भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन अप्रेल से मई 2019 तक होगा। इसी तरह सहायक वन संरक्षक एवं रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम, परीक्षा-2018 का आयेाजन मई-जून 2019 में हेागा।
यूपीएससी की तरह बनेगा आरपीएससी का कलैंडर

राजस्थान लोक सेवा आयोग सालाना भर्ती परीक्षा कलैंडर तैयार करने में जुट गया है। कार्मिक विभाग और अभ्यर्थना भेजने वाले महकमों से बातचीत शुरू की गई है। इसके अलावा वेब पोर्टल से दो साल पुराना कलैंडर भी हटा लिया गया है।
आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता रहा है। कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद परीक्षाएं होती हैं। कई मामलों में आयोग की परीक्षा तिथियां कलैंडर संघ लोक सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों और अन्य एजेंसी से टकराती रहीं है।
उप्रेती चाहते हैं नवाचार

आयोग अध्यक्ष उप्रेती नियमित भर्ती परीक्षा कलैंडर को लेकर काफी गंभीर हैं। वे इसमें नवाचार करना चाहते हैं। आयोग ने कार्मिक विभाग और भर्ती अभ्यर्थना भेजने वाले सरकारी महकमों से बातचीत शुरू की है। योजनान्तर्गत कार्मिक विभाग से अभ्यर्थना मंगवाने, विभागवार पदों के वर्गीकरण निर्धारण के लिए निश्चित समय सीमा तय होगी। अभ्यर्थना मंगवाने का भी एक कार्यक्रम बनाया जाएगा।
पोर्टल से हटाया पुराना भर्ती कलैंडर

आयोग ने वेब पोर्टल से दो साल पुराना भर्ती कलैंडर हटा दिया है। इसमें 2016 तक परीक्षाओं की तिथियां शामिल थी। आयोग अब यूपीएससी की तरह मॉडल कलैंडर तैयार करना चहता है। संघ लोक सेवा आयोग का भर्ती कलैंडर पूरे देश में मॉडल माना जाता है। वह प्रतिवर्ष नियमित परीक्षाएं कराता है। इनमें आईएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं की परीक्षाएं शामिल है। इसका कलैंडर प्रतिवर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक वेबपोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। दूसरे प्रदेशों के लोक सेवा आयोग इसके अनुसार अपनी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां-कलैंडर तय करते हैं।

Home / Ajmer / खास खबर….अक्टूबर से जून 2019 तक चलेंगी RPSC की परीक्षाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो