अक्टूबर के लिए अजमेर सिटी को 1073 लाख यूनिट का लक्ष्य दिया गया है। अजमेर जिलावृत को 1084,भीलवाड़ा 2192, नागौर 2491,झुंझुनूं 1687,सीकर 2016, बांसवाड़ा 457, डूंगरपुर 410,चित्तौडगढ़़ 1378, प्रतापगढ़ 279, राजसमन्द 927, उदयपुर 1501 लाख यूनिट प्रतिमाह का लक्ष्य दिया है। अजमेर सिटी व डिस्ट्रिक्ट सर्किल की बिजली सेल की जिम्मेदारी खुद प्रबन्ध निदेशक ने ली है। उदयपुर के लिए निदेशक वित्त, सीकर के लिए सीसीओए, नागौर के लिए सीईओए (एटीपी/ईए-कैस),भीलवाड़ा के लिए सीनियर एओ (अजमेरजोन),झुंझुनंू के लिए सीनियर एओ (झुंझुनंू जोन),चित्तौडगढ़ के लिए सीनियर एओ (उदयपुरजोन),प्रतापगढ़ एसई(एमएंडपी) उदयपुर को जिम्मा सौंपा गया है।
भौतिक सत्यापन आवश्यक