
ajmer discom
अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom उपभोक्ताओं के घरों पर जल्द ही 4जी तकनीक के स्मार्ट मीटर smart meters लगाएगा। पुष्कर Pushkar को इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट pilot project के तहत चुना गया है। यहां करीब एक हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर अक्टूबर तक लगाने की प्रक्रिया पूरी होगी। पुष्कर के बाद मकराना में मीटर लगाए जाएंगे। दोनों जगहों के परिणाम आने के बाद संपूर्ण डिस्कॉम क्षेत्र में इसे लगाने का काम शुरू होगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद इसमें लगी सिम के जरिए उपभोक्ता कभी भी और कहीं से भी अपने मोबाइल/ऑन लाइन स्वयं का विद्युत उपभोग देख सकेगा। एप के जरिए बिल डाउनलोड किया जा सकेगा। उपभोक्ता के पास बिजली उपभोग बंद करने और प्रीपेड का विकल्प भी रहेगा। पुष्कर में डीटी मीटरिंग(ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने) का काम भी जारी है।
नहीं हो सकेगी छेड़छाड़
स्मार्ट मीटरों लगने के बाद कर्मचारियों द्वारा मीटर रीडिंग की आवश्यकता नहीं रहेगी। मीटर रीडिंग सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन दर्ज होगी। डिस्कॉम भी ऑनलाइन ही कनेक्शन काट सकेगा। मीटर से छेड़छाड़ तुरंत पकड़ में आएगी।
स्मार्ट मीटरों में करवाए बदलाव
अजमेर डिस्कॉम में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटरों में सप्लायर कम्पनी से कई तकनीकी प्रक्रिया में बदलाव करवाया गया है। इसके लिए पिछले साल प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी के नेतृत्व में एक टीम लखनऊ में लगाए गए इस तरह के मीटर की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर चुकी है। यूपी में मीटर 2जी व 3जी तकनीक पर चल रहे हैं। अजमेर डिस्कॉम यहां 4 जी तकनीक के मीटर लगवाएगा। भविष्य में नई तकनीक आने पर कम्पनी को मुफ्त में मीटर री-प्लेस करने होंगे।
लगने हैं 1.90 लाख मीटर
अजमेर डिस्कॉम के तहत आने वाले 30 शहरों में आरएपीडीआरपी योजना के तहत 1 लाख 90 हजार 822 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। ईईएसएल कम्पनी ने 1000 मीटर अजमेर डिस्कॉम के लिए खरीदे हैं। शेष की प्रक्रिया जारी है। 90 हजार मीटर जोधपुर विद्युत वितरण jodhpur discom निगम में लगाए जाएंगे। निगम के प्रबन्ध निदेशक ने हाल ही स्मार्ट मीटर निर्माता कम्पनी के साथ रिव्यू बैठक ली है।
Published on:
11 Oct 2020 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
