scriptबख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार | Spare the government Inflation hit even on Dussehra | Patrika News
अजमेर

बख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार

बख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार- पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को भी हुई बढ़ोतरी – धौलपुर में पेट्रोल 112.86 व डीजल 103.96 रुपए प्रति लीटर हुआ
तेल कंपनियों ने दशहरे पर भी पेट्रोल और डीजल को महंगा करना जारी रखा है और लोगों को महंगाई से एक दिन भी राहत की सांस नहीं लेने दी। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 37 पैसे और डीजल पर 38 पैसे की एक और अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी। अब धौलपुर में एक लीटर पेट्रोल ११२.८६ रुपए और डीजल १०३.९६ रुपए में मिलेगा।

अजमेरOct 16, 2021 / 01:06 am

Dilip

बख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार

बख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार

धौलपुर. तेल कंपनियों ने दशहरे पर भी पेट्रोल और डीजल को महंगा करना जारी रखा है और लोगों को महंगाई से एक दिन भी राहत की सांस नहीं लेने दी। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 37 पैसे और डीजल पर 38 पैसे की एक और अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी। अब धौलपुर में एक लीटर पेट्रोल ११२.८६ रुपए और डीजल १०३.९६ रुपए में मिलेगा। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों का भी कहना है कि जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं उससे तय है कि अभी कीमतों पर लगाम लगने की उम्मीद कम ही है। तर्क यह भी दिया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हो रहा है। इधर, पेट्रोल और डीजल पर महंगाई का असर दीपावली के त्योहार पर साफ नजर आने लगा है। पेट्रोल महंगा होने के कारण लोग घरों से कम निकल रहे है। वहीं, डीजल महंगा होने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा है और दीपावली पर खरीदारी की रौनक बाजारों में नहीं हो सकी है।
फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं

पिछले कई सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों में हो रही उछाल इस सप्ताह भी जारी रही। शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी की तेजी देखी गई है। जिसकी वजह से कीमतें 2018 के बाद से एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची हैं। अक्टूबर 2018 के बाद एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें 84.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अनुसार ऊर्जा संकट के समय में तेल की मांग 5 लाख बैरल प्रति दिन बढऩे की उम्मीद है।

Home / Ajmer / बख्शो सरकार! दशहरा पर भी दे दी महंगाई की मार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो