scriptबरसात के बाद बढ़ गई ठिठुरन, चारों ओर बिछी ओस की चादर | temperature decreases day by day in rajasthan | Patrika News
अजमेर

बरसात के बाद बढ़ गई ठिठुरन, चारों ओर बिछी ओस की चादर

www.patrika.com/ajmer-news

अजमेरDec 13, 2018 / 12:53 pm

सोनम

winter

winter

अजमेर. मौसम ने मंगलवार देर रात एकाएक पलटा खाया। अजमेर सहित जिले के कई हिस्सों में बरसात के बाद ठिठुरन बढ़ गई। जमीन पर ओस और आसमान पर धुंध नजर आई। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
अजमेर सहित आसपास के इलाकों में बरसात हुई। इसका असर सुबह नजर आया। पेड़-पौधों, वाहनों और घर-आंगन में ओस की चादर दिखी। सूरज निकलने से पहले सर्दी ने लोगों को कंपकंपाए रखा। हवा में भी ठंडापन बना रहा। पहाड़ों पर सुबह हल्की धुंध मंडराती रही।
—————-
हवा में बनी रही ठंडक अलसुबह चाय की थडिय़ों, सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। घरों-दफ्तरों में भी लोगों को हीटर जलते नजर आए। बादलों और सूरज में कई बार लुकाछिपी का दौर चला। हवा में ठंडक और गलन बनी रही। दिनभर लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। सडक़ों पर भी देर शाम ज्यादा रौनक नहीं दिखी।
——

पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग का मानना है कि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।

Home / Ajmer / बरसात के बाद बढ़ गई ठिठुरन, चारों ओर बिछी ओस की चादर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो