scriptमास्क नहीं लगाया तो दस घंटे का कारावास | Ten hours imprisonment if not masks | Patrika News
अजमेर

मास्क नहीं लगाया तो दस घंटे का कारावास

पुलिस का तीस दिवसीय अभियान आज से

अजमेरMar 26, 2021 / 01:23 am

manish Singh

मास्क नहीं लगाया तो दस घंटे का कारावास

मास्क नहीं लगाया तो दस घंटे का कारावास

अजमेर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार से प्रदेशभर में मास्क को लेकर सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें आगामी तीन दिन तक बिना मास्क निकलने वालों के खिलाफ चालान व दस घंटे का अस्थाई कारावास की सजा भुगतनी होगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) सीताराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से प्रदेश के साथ जिला पुलिस के सभी थाने में 30 दिवसीय विशेष अभियान की शुरूआत होगी। अभियान में शहरी व ग्रामीण इलाकों में मास्क का प्रयोग को अनिवार्य है। बिना मास्क घर से निकलने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसमें बिना मास्क निकलने वालों के खिलाफ चालान के साथ दस घंटे का अस्थाई कारावास(जेल) सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।
बनाए 167 चालान

पुलिस की ओर से बीते चौबीस घंटे में कोविड नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले में 167 लोगों के चालान बनाकर पुलिस ने 19 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूला। इसमें सर्वाधिक 161 चालान सार्वजनिक स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने के थे जबकि 6 जनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने के चालान बनाए गए। इसमें सर्वाधिक कार्रवाई यातायात पुलिस, गांधीनगर व दरगाह थाना पुलिस ने की।

Home / Ajmer / मास्क नहीं लगाया तो दस घंटे का कारावास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो