scriptपत्नी से झगड़ा कर सो गया बक्से में, दूसरे दिन मिली उसकी लाश | The body of a young man found in the box | Patrika News
अजमेर

पत्नी से झगड़ा कर सो गया बक्से में, दूसरे दिन मिली उसकी लाश

नशे में एक युवक संदूक के कपड़े निकाल उसके अंदर सो गया। परिजन ने जब उसकी तलाश की तो वह संदूक में मृतावस्था में मिला

अजमेरMay 15, 2019 / 04:00 pm

manish Singh

The body of a young man found in the box

पत्नी से झगड़ा कर सो गया बक्से में, दूसरे दिन मिली उसकी लाश

अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा क्षेत्र की घटना
अजमेर. पारिवारिक विवाद में एक युवक नशे में संदूक के कपड़े निकाल उसके अंदर सो गया। परिजन ने जब उसकी तलाश की तो वह संदूक में मृतावस्था में मिला। आसपास के लोगों ने उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
अलवरगेट थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब घटना पेश आई। मंगलवार रात धोलाभाटा क्षेत्र निवासी राजेशकुमार पुत्र पूरणसिंह कोली अपने कमरे में संदूक में मृतावस्था में मिला। पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार नशेड़ी था। सोमवार शाम नशे की हालत में पत्नी से विवाद के बाद वह कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को राजेश दिनभर कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन ने कमरे में देखा। कमरे में संदूक के सारे बिस्तर बाहर मिले जबकि राजेश संदूक के अंदर चितावस्था में मिला। परिजन की चीख-पुकार सूनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने राजेश को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह अलवरगेट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पहले किया चाकू के साथ गिरफ्तार
सहायक उप निरीक्षक बुद्धाराम ने बताया राजेश आदतन शराबी थी। करीब पन्द्रह दिन पहले उसे पुलिस ने आम्र्स एक्ट में पकड़ा था। राजेश अपनी पत्नी और बेटी के पीछे चाकू लेकर दौड़ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे चाकू के साथ गिरफ्तार किया था।
चल रहा था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि राजेश अत्यधिक शराब का सेवन करता था। उसकी हालत पहले खराब थी। सोमवार शाम झगड़ा करने के बाद सोया। संभवत: हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। खास बात यह है कि राजेश जिस संदूक में सोया वह खुला हुआ था व कमरे का पंखा भी चालू हालत में मिला। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो