scriptट्रम्प की यात्रा से बढ़ा मोदी का वैश्विक प्रभाव बढ़ा-नड्डा | Trump's visit increases Modi's global influence - Nadda | Patrika News
अजमेर

ट्रम्प की यात्रा से बढ़ा मोदी का वैश्विक प्रभाव बढ़ा-नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूजा सरोवर, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए
 

अजमेरFeb 27, 2020 / 02:10 am

baljeet singh

ट्रम्प की यात्रा से बढ़ा मोदी का वैश्विक प्रभाव बढ़ा-नड्डा

पुष्कर सरोवर का परिवार सहित दुग्धाभिषेक पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

अजमेर. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का वैश्विक स्तर पर प्रभाव बढ़ा है। यह भारत के लिए यह शुभ संकेत है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बुधवार को पुष्कर सरोवर के ब्रह्मा घाट पर सरोवर की पूजा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पुष्कर से प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। ईश्वर व ब्रह्माजी ताकत दें। सभी को साथ लेकर देश को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए भाजपा एक मजबूत साधन और जरिया बने। मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति करे।

पुष्करराज की रही कृपा

पुत्र गिरीश का पुष्कर में विवाह सम्पन्न होने की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि पुष्कर राज की कृपा से ही यह मांगलिक कार्य यहां संभव होना बताया। पुष्कर सरोवर के घाट पर विधायक सुरेश सिंह रावत व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा का माला व साफा पहना कर स्वागत किया। उन्होंने पत्नी तथा नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू के साथ मंत्रोच्चार के बीच पुष्कर सरोवर का पूजन व ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे।

Hindi News/ Ajmer / ट्रम्प की यात्रा से बढ़ा मोदी का वैश्विक प्रभाव बढ़ा-नड्डा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो