scriptविवेकान्द स्मारक: शहर में आध्यात्म और पर्यटन का बनेगा नया केन्द्र | Vivekananda Memorial: A new center of spirituality and tourism will be | Patrika News
अजमेर

विवेकान्द स्मारक: शहर में आध्यात्म और पर्यटन का बनेगा नया केन्द्र

2.55 करोड़ खर्च इस माह होगा तैयार

अजमेरOct 27, 2021 / 09:44 pm

bhupendra singh

swami Vivekanand

swami Vivekanand

अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्वामी विवेकानंद स्मारक अब तैयार हो गया है। इस माह के अंत तक शहरवासियों एवं पर्यटकों स्मारक आध्यात्म और पर्यटन आनन्द ले सकेंगे। नाग पहाड़ की तलहटी में स्मारक की सुन्दता अलग नजर आती है। यह पहाड़ों व हरियाली के बीच प्रकृति के नजदीक नजर आता है। कोटड़ा क्षेत्र में 2.55 करोड़ की लागत से स्मारक का निर्माण किया गया है। पहाड़ी पर स्थित इस स्मारक से ऐतिहासिक झीलें आनासाागर एवं फॉयसागर को देखा जा सकता है।स्वामीजी की शिक्षा एवं दर्शन को जानेंगे युवा
स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं एवं दर्शन की कल्पनाओं को यहां पर साकार गया है। युवा एवं स्कूली विद्यार्थी स्वामी जी की शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतों से रूबरू होंगे। नागपहाड़ की तलहटी के नीचे पार्क में आने वाले लोग ध्यान एवं योग कर सकेंगे। पार्क में चारों ओर स्वामी जी के प्रेरणादायी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे युवा वर्ग उनके विचारों को आत्मसात कर सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक स्वामी जी की शिक्षाओं एवं दर्शन को समझ सकेंगे।
पाथ वे का निमार्ण

स्मारक में 200 मीटर पाथ वे बनाया गया है। यहां आने वाले लोग वॉक कर सकेंगे। पार्क में योगा प्लेटफार्म बनाया गया है। लैन्ड स्कैपिंग, वृक्षारोपण के साथ वॉकिंग ट्रेक का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार पार्क में तीन कियोस्क बनाए गए हैं। सेल्फीपाइंट (मचान) बनाई गई है, यहां से अजमेर की खुबसूरती को अपने कैमरे अथवा मोबाइल फोन कैद कर सकेंगे। यहां से अजमेर का नजारा देखते ही बन रहा है। गजीबो बनाए गए हैं। स्मारक पर आने वाले स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के बैठने के लिए गजीबो बनाए गए हैं।
हरियाली के साथ कैफेटेरिया की भी सुविधा

स्मारक पर करीब 500 पेड़ पौधे लगाए जाने की योजना है। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को केफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। स्मारक की चारदीवारी इसे हेरिटेज लुक प्रदान कर रही है। स्मारक पर रोशनी के लिए बिजली के पोल लगाए गए हैं। जिससे देर शाम को यहां पर आने वालों को पर्याप्त रोशन मिल सकेगी। स्मारक में चारों और प्राकृतिक वातावरण होने से अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

Home / Ajmer / विवेकान्द स्मारक: शहर में आध्यात्म और पर्यटन का बनेगा नया केन्द्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो