29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुसीबत बन रहा है बस्ती में भरा पानी

फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र : भवानी कॉलोनी के लोग परेशान, पानी निकासी के इंतजाम नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 24 Sep 2019, 2:59 AM IST

मुसीबत बन रहा है बस्ती में भरा पानी

मुसीबत बन रहा है बस्ती में भरा पानी

ब्यावर (अजमेर).

शहर के फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र में की भवानी कॉलोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां जगह-जगह भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी का निकास नहीं होने से न केवल खाली पड़े भूखंड बल्कि सड़कों पर पर भी पानी भरा हुआ है। इससे लोगों की आवाजाही ही मुश्किल हो गई है और लोगों को बीमारी फैलने का अंदेशा सता रहा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार बडेऱी माता रोड व भवानी कॉलोनी में लोग वर्षों से रह रहे है और अधिकांश मकान बने हुए है, इसके बावजूद नालियों की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। सड़कें भी कच्ची है। खाली पड़े भूखंडों में तो पानी भरा हुआ है ही, सड़कें भी इससे अछूती नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को आशंका है पानी के लम्बे समय तक जमे रहने से यहां मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैल सकती है।

नहीं होती सफाई

क्षेत्र में साफ सफाई के कोई माकू ल इंतजाम नहीं है। सफाई कर्मी एवं कचरा गाड़ी भी नही आती है। ऐसे में जगह-जगह कचरे के ढेऱ व बदहाल सफाई देखी जा सकती है।

भरे पानी के कारण लोगों की आवाजाही ही मुश्किल हो रही है। पानी में कांई जम रही है और बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।

प्रकाश सिंह

क्षेत्र में जगह जगह पानी भरा है और पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। नगरपरिषद भी इसको लेकर कोई सुध नहीं ले रही। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

रवि राठौड़

क्षेत्र में अधिकांश नालियां है ही नहीं और जहां पर है वे कीचड़ से भरी है। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और परेशानी होती है।

रामस्वरूप भटनागर

क्षेत्र में साफ सफाई के भी कोई इंतजाम नहीं है। क्षेत्रवासियों को इससे बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

समदर सिंह

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खरवा (अजमेर).

भवानीपुरा के खरवा रेलवे स्टेशन व दर्जनों गांवों की आबादी के रास्ते की अंडर पास पुलिया में महीनों से भरे पानी की पूर्ण निकासी नहीं होने से सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

ग्रामीण समझाइश के बाद मानें। गोला गांव का एक बुजुर्ग दम्पती रविवार रात में पुलिया के पानी में गिर गया था। दम्पती बाइक नहीं निकाल पाए व खुद भी पानी में फंस गए। गनीमत रही की दम्पती को चोट नहीं आई। बाद में ट्रेक्टर के जरिए दम्पती बाहर निकले। रात की घटना की जानकारी सुबह भवानीपुरा के लोगों को लगी। ग्रामीण सुबह पुलिया के पास पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को फोन किया।

बाद पुलिया से प्रतिदिन पानी खाली करने आने वाले ट्रेक्टर का इंजार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों को भी सूचित किया पर मौके पर कोई भी नहीं आया। दस बजे करीब ट्रेक्टर पानी खाली करने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया और अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलवाने को कहा।

ट्रेक्टर चालक ने दोपहर तक फोन किए तब साढे 12 बजे करीब ब्यावर से रेलवे पुलिस के एएसआई सांवरमल मीणा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से समजाइश की। दोपहर बाद रेलवे व एलएनटी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पानी निकासी की व्यवस्था करने पर ग्रामीण माने।

रेलवे सम्पति से निकल रहे खनन के डम्पर

पुलिया में पानी के विरोध के दौरान मौके पर माधोगढ़ में चलने वाले अवैध खनन के डम्परों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस के एएसआई सांवर मल मीणा को बताया कि पुलिया के उपर से रेलवे लाइन के किनारे से रेलवे की सम्पतिी ें से खनन के ओवर लोड डम्पर निकलते है।