अलीगढ़

अलीगढ़ में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लगातार तीन हफ्ते तक किया गया दुष्कर्म

अलीगढ़ क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का तीन हफ्ते पहले अपहरण कर लिया गया था। बाद में पता चला कि लड़की एक युवक बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस अब दोनों को बरामद कर लिया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि इस दौरान लगातार उससे दुष्कर्म किया गया।

अलीगढ़Jun 26, 2022 / 05:07 pm

lokesh verma

पुणे में रिश्ते शर्मसार

अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके की रहने वाली लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय लड़की अचानक घर गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस पुलिस लड़की और युवक को बरामद कर थाने ले आई। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। लड़की ने बताया कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। सभी जगह तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला मोनू नाम का एक लड़का अपने साथ ले गया है।
यह भी पढ़ें – आम के पेड़ के नीचे पेशाब कर रहा था युवक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की हो गया भस्म

युवती बोली- मेरे साथ दुष्कर्म भी किया गया

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर लड़की को बरामद करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की और लड़के को बरामद कर लिया और थाने ले आई। थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए तो उसने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। वहीं आरोपी लड़के को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें – अस्पताल के बिस्तर पर लेटा मरीज, एक हाथ में लगी ग्लूकोज तो दूसरे से रगड़ रहा खैनी

4 जून को भगा ले गया था आरोपी

थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि 4 जून को इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला आरोपित युवक मोनू बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज करके लड़की को बरामद किया। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.