अलीगढ़

शाहजमाल पर योगी पुलिस हुई सख्त, धरना संचालित कर रहीं 180 महिलाएं चिन्हित

इन महिलाओं के घरों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

अलीगढ़Feb 03, 2020 / 04:41 pm

अमित शर्मा

शाहजमाल पर योगी पुलिस हुई सख्त, धरना संचालित कर रहीं 180 महिलाएं चिन्हित

अलीगढ़। शाहीनबाग की तर्ज पर शाहजमाल ईदगाह के सामने सड़क पर चल रहे सीएए, एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने धरना संचालित कर रही 180 महिलाओं को चिन्हित कर लिया है। इन महिलाओं के घरों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

सुहागनगरी में मिला यूपी का पहला कोरोना वायरस संदिग्ध रोगी, जनवरी में की चीन यात्रा

बता दें कि बीते बीते एक हफ्ते से शाहीनबाग की तर्ज पर शाहजमाल ईदगाह के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। यहां महिलाएं बच्चों के साथ लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। तेजी से महिलाओं और बच्चों की तादात बढ़ रही है। अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। इस धरना प्रदर्शन को सहयोग करने वाले 150 लोगों को पुलिस पहले ही अपनी जांच के दायरे में ले चुकी है। अब 180 महिलाओं को चिन्हित किया गया है। इन महिलाओं में 150 थाना देहलीगेट से क्षेत्र हैं और 30 थाना क्वार्सी क्षेत्र से हैं।
यह भी पढ़ें– पत्नी का टिक-टॉक पर देखा ऐसा वीडियो पति के उड़े होश, एक माह से कर रहा था तलाश

एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि जो भी शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क जाम कर बिना अनुमति के धरना दे रहीं महिलाओं को चिन्हित किया गया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.