scriptपत्नी का टिक-टॉक पर देखा ऐसा वीडियो पति के उड़े होश, एक माह से कर रहा था तलाश | Married Woman Shoot Tik Tok Video With Boy Friend husband Complaint | Patrika News
आगरा

पत्नी का टिक-टॉक पर देखा ऐसा वीडियो पति के उड़े होश, एक माह से कर रहा था तलाश

पति पत्नी की खोज में लगा था, इसी दौरान टिक-टॉक पर उसे पत्नी का एक वीडियो मिला। यह वीडियो मुंबई में समुद्र किनारे शूट किया गया था।

आगराFeb 03, 2020 / 03:45 pm

अमित शर्मा

आगरा। एक महीने से गायब चल रही पत्नी का पति ने टिक-टॉक पर ऐसा वीडियो देखा कि उसके होश उड़ गए। मामला थाने पहुंच गया। अब पति पत्नी को साथ रखने से इनकार कर रहा है। वहीं पत्नी पति के साथ रहने पर अड़ी है।
यह भी पढ़ें

IPS अधिकारी को रोकने पर भड़के एएमयू छात्र, बोले- आ जाते तो लिख लेते एक और मुकदमा

दरअसल सदर क्षेत्र की महिला की 2017 दिल्ली के युवक से शादी हुई थी। वह दिल्ली में पति के साथ रह रही थी इसी दौरान ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए महाराष्ट्र के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। महिला एक माह पहले मायके आई। इसके बाद उसका युवक से मुलाकात का प्लान बन गया। महिला बच्चे को मायके छोड़ कर किसीको कुछ बताए बिना युवक से मिलने नासिक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें

CAA Protest में शामिल होने अलीगढ़ जा रहे पूर्व IPS अब्दुर रहमान को पुलिस ने लौटाया

घर से निकलने के बाद से लगातार उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। पति पत्नी की खोज में लगा था, इसी दौरान टिक-टॉक पर उसे पत्नी का एक वीडियो मिला। यह वीडियो मुंबई में समुद्र किनारे शूट किया गया था। वीडियो में महिला के साथ उसका दोस्त भी नजर आ रहा था। वीडियो देख पति पुलिस स्टेशन पहुंचा। महिला के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई, जिससे उक्त युवक का नंबर मिला तब जाकर महिला से बात हुई। इसके बाद महिला वापस आगरा आ गई लेकिन अब पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो