सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इन्हें मंच, पेयजल और अनुशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए हाईवे और बरहन रोड पर व्यवस्था की गई है।