नोटिस में संबंधित विभागों के अध्यक्षों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वह विभिन्न चिकित्सालयों में प्राइवेट प्रैक्टिस के लिये ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों की अटेनडेंस न भेजें। नोटिस में आगे कहा गया है कि नियमित डियूटी के समय में विभिन्न चिकित्सालयों में प्राइवेट प्रैक्टिस करना विश्वविद्यालय के नियमों के विरुद्ध है। अधिष्ठाता, प्रधानाचार्यों तथा विभागों के अध्यक्षों कों निर्देशित किया गया है कि वह ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के नाम प्रेषित करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। विश्वविद्यालय के नियमों के विरूद्ध जाकर विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की सेवाएं गै़र कानूनी रूप से प्राप्त करने वाले प्राइवेट चिकित्सालयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा कानूनी कार्यवाही प्रारंभ करने का अपना अधिकार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सुरक्षित रखा है।