scriptAligarh : अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, महिलाओं समेत 50 से अधिक कर्मचारी बेहोश | ammonia gas leaks in meat factory of aligarh more than people 50 unconscious | Patrika News
अलीगढ़

Aligarh : अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, महिलाओं समेत 50 से अधिक कर्मचारी बेहोश

Ammonia gas leaks in meat factory : अलीगढ़ जिले में गुरुवार सुबह अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस केे रिसाव से 50 से अधिक लोग बेहोश हो गए हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैंं।

अलीगढ़Sep 29, 2022 / 01:03 pm

lokesh verma

ammonia-gas-leaks-in-meat-factory-of-aligarh-more-than-people-50-unconscious.jpg

Aligarh : अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, महिलाओं समेत 50 अधिक बेहोश।

Ammonia gas leaks in meat factory of Aligarh : यूपी के अलीगढ़ जिले में गुरुवार सुबहअल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया है। गैस रिसाव होने से फैक्ट्री मेंं अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे 50 से अधिक लोग बेहोश हो गए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं, जिन्होंने डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में तालसपुर स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में गुुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में परेशानी हुई तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन मेंं सभी मजदूरों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक 47 मजदूरों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ महिला मजदूर भी शामिल हैं। सीओ प्रथम के साथ दमकल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़े – हादसे में घायल बच्चे को देख फूट-फूटकर रोईं कमिश्नर रोशन जैकब

मेडिकल कॉलेज प्रशासन और डॉक्टर अलर्ट मोड पर

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मजदूरों की हालत स्थिर है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही मजूदरों की संख्‍या बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और डॉक्टर भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
यह भी पढ़े – फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी का ये शहर, एनकाउंटर में दो बदमाश पस्त

मजदूरों के परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू

मजदूरों के साथ ही मेडिकल कॉलेज में परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। स्थिति को काबू पाने के लिए पुुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

Home / Aligarh / Aligarh : अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, महिलाओं समेत 50 से अधिक कर्मचारी बेहोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो