सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मायावती दलितों की हितैषी नहीं हैं,क्योंकि चार बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कुछ नहीं किया। अगर सच्ची दलितों की हितैषी हैं और अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी के मुद्दे पर अगर आप दलितों के अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ती हैं, तो हम आपके पीछे खड़े होकर आपका समर्थन करेंगे, नेतृत्व आपको देंगे। आप में दलितों के हितों की लड़ाई लड़ने की हिम्मत होनी चाहिए।