31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 1 November: वृषभ राशि वाले उधार देने से बचें, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 1 November: कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली 2024 की पूजा और सेलिब्रेशन करेंगे। दैनिक राशिफल का संकेत है कि शुक्रवार को वृषभ राशि वाले उधार देने से बचें। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (2024 Daily Horoscope Friday) ..

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 1 November

Aaj Ka Rashifal 1 November: आज का राशिफल 1 नवंबर

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 1 नवंबर शुक्रवार को मेष राशि वालों की इच्छाओं की पूर्ति होगी। वैवाहिक परेशानी का समाधान होगा। मेहमानों का आगमन संभव है, मकान दुकान की समस्या से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि शुक्रवार के अनुसार 1 नवंबर को व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, विवाह में आ रही परेशानी का समाधान होगा। किसी को पैसे उधार देने से बचें, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 1 नवंबर के अनुसार दैनिक दिनचर्या में बदलाव आएगा, जीवनसाथी की जरूर को पूरा करने में धन खर्च होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा, वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

ये भी पढ़ेंः

Diwali Mantra: दिवाली पर जपें लक्ष्मी, कुबेर और गणेशजी के ये मंत्र, घर में आएगी सुख समृद्धि

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 1 नवंबर को अपनी निजी समस्या को सार्वजनिक ना करें, कर्मचारी के व्यवहार से नाराज रहेंगे। आप पड़ोसियों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी, नए संपर्क बनेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार दिवाली के दिन शुक्रवार को कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में ध्यान लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, कोई महत्वपूर्ण कागज न मिलने से परेशान रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपनों से बड़ों का मान सम्मान करें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। परिवार में चल रहे विवाद किसी योग्य व्यक्ति के सहयोग से समाप्त होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः

Laxmi Puja Ki Saral Vidhi: दिवाली पर इस सरल विधि से करें पूजा, धरती पर आईं मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला के अनुसार शुक्रवार को निजी जीवन में चल रही परेशानी का समाधान होगा, धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा, माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 1 नवंबर के अनुसार कार्य को टालना बंद करें, समय पर कार्य करें, आलस्य की अधिकता से कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित रहेंगे। व्यापार में भारी नुकसान की आशंका है, धार्मिक पुस्तक पढ़ने का अवसर मिलेगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए परेशान रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।

Horoscope: राशिफल संबंधित अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार आलस्य की अधिकता रहेगी, निजी कार्य देरी से पूरे होंगे। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, परिजनों से सहयोग न मिलने से तनाव बढ़ेगा। यात्रा टालें।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को कुंभ राशि वालों के पास काम की अधिकता रहेगी, इससे उन्हें थकान होगी। लंबे समय से चल रहे कार्य आज पूरे होंगे। नए वाहन की प्राप्ति संभव है। प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा, नए लोगों से संपर्क बनेगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल शुक्रवार के अनुसार अपने निजी जीवन से जुड़ी समस्या को सार्वजनिक न करें, मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। शत्रु सक्रिय होंगे, बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा।

Story Loader