
Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026
Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड के हिसाब से फरवरी के पहले सप्ताह में तुला राशि वालों को कानूनी मामले में उलझना पड़ सकता है। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। टैरो कार्ड एंजेल हमें हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बताते हैं कि हमारा आने वाला समय कैसा रहने वाला है। टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से हम अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं, कि भविष्य में हमें कहां सावधान रहना होगा। आइए यहां हम टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा जानेंगे कि फरवरी का पहला सप्ताह तुला से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा साबित होगा। यहां पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल (तुला से लेकर मीन)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों को कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। अगर आप लापरवाही करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपके लिए यह हफ्ता आय के लिए अच्छे रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे। हालांकि आपकी या माता की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब से जुड़ा कोई नया ऑफर मिल सकता है। लेकिन, निर्णय सोच समझकर ही लें तो ही अच्छा है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती हैं। संतान से जुड़ी रुचि बढ़ेगी। आपको सलाह है कि कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचें। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा। जिससे पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको इस हफ्ते कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे। आपको सलाह है कि आज प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें क्योंकि आकर्षण को प्यार समझने की गलती हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक रहेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के प्रयास और सहयोग से सफलता मिलेगी। नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आप किसी आर्थिक योजना पर काम कर रहे हैं तो आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आज आपको कोई नया काम मिलने की संभावना है। यह काम आपके करियर को नई दिशा दिलाने में मदद करेगा। आपको सलाह है कि वाहन का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करें। आपको अपनी संतान से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता लाभदायक सिद्ध होगा विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो मीडिया और कम्यूनिकेशन के कामकाज से जुड़े हैं। आपको सलाह है कि दिखावे से बचें और हो सके को व्यवहारिक बनें। अगर आप नई योजना की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें क्रियान्वयन करना सफल रहेगा। बड़े लोगों को मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। इस समय स्वाध्याय और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार में किसी संबंधी या खुद की सेहत के कारण चिंता हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे तभी आपको कुछ लाभ मिल पाएगा
Published on:
30 Jan 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
