
Saptahik Rashifal 1 February to 7 February : साप्ताहिक राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Saptahik Rashifal 1 February to 7 February 2026: फरवरी 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 2 फरवरी से हिंदू कैलेंडर के अंतिम और पावन माह 'फाल्गुन' की शुरुआत हो रही है। ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, यह सप्ताह जहां मिथुन और कन्या राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा, वहीं मेष और कर्क राशि वालों को अपनी सेहत और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि आने वाले सात दिन आपके सितारों में क्या खास लेकर आए हैं।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने आवश्यक कार्यों को करने या न करने को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों अपने कामकाज को दूसरों के भरोसे करने की भूल न करें अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करें तथा उसे समय पर खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।
इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। यह समय सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अति भावुकता से बचना होगा। प्रेम संबंध में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपको सामाजिक बदनामी या फिर बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ी।
उपाय : 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक अनजान सा भय या फिर कहें चिंता बनी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
इस सप्ताह आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा। जिसके चलते आर्थिक असंतुलन बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने कठिन मेहनत और प्रयास करना होगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम सावधानी के साथ करना चाहिए।
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा।
उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का प्रेम, स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर होंगे। उनकी चालें विफल होंगी। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।
सप्ताह के मध्य में रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की संभावना है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। जमापूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना है।
शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री होगी। परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी अड़चनों को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रियजनों का व्यवहार थोड़ा रूखा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को बजाय हताश या निराश होने के धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा।
कर्क राशि के जातकों को पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए और लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कर्क राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में चोट लगने की आशंका रहेगी। इस दौरान अपने काम सावधानी से करें और वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं। कर्क राशि के सामने इस दौरान अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है। हालांकि यह खर्च किसी अच्छे कार्य में होगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और मर्यादा बनाए रखें।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। करियर हो या फिर कारोबार किसी भी प्रकार का रिस्क या लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। यदि नई संपत्ति खरीदने का प्लान बन रहे हैं तो कागज आदि को ध्यान से देख-समझकर ही निर्णय लें।
सप्ताह के मध्य में माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आपको समाज में मान-प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी सूरत में शार्टकट लेने या फिर गलत तरीके से काम निकलवाने की कोशिश न करें। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, आलस्य का त्याग करें।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा अनुकल रहेगा। ऐसे में अपने कारोबारी निर्णय इसी दौरान लेने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि में मन लगा रहेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में अति व्यस्तता रहेगी। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से घर और बाहर दोनों जगह बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह के मध्य में कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से कोई बड़ी कारोबारी डील करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह वह हो सकती है। कुल मिलाकर व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्द्ध में स्थिति अधिक अच्छी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Published on:
31 Jan 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
