7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 31 January: आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से 31 जनवरी को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 31 January 2026: क्या कहती है आपकी राशि? माघ मास के अंतिम दिनों में शनि देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें डॉ. अनीष व्यास से सटीक भविष्यफल।

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 31 January

Aaj Ka Rashifal 31 January

Aaj Ka Rashifal 31 January: 31 जनवरी 2026 राशिफल: जनवरी का समापन और शनि देव की कृपा : जनवरी माह का अंतिम दिन, 31 जनवरी 2026, ग्रहों की विशेष चाल के साथ दस्तक दे रहा है। आज शनिवार का दिन है, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज सूर्य देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे, वहीं चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। माघ मास के इस 28वें दिन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। जहाँ मेष और मिथुन राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ के योग हैं, वहीं वृषभ और कन्या राशि वालों को अपनी सेहत और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानिए कि आज का दिन आपके करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिए क्या सौगात लेकर आया है।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी की आपसे नोकझोंक होती रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपने खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान को आप नौकरी के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका कई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आप अपने पेंडिंग कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, क्योंकि आप अपने आलस्य को दूर भगाएंगे और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आपको विरोधी परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज आपको अपने भविष्य से जुड़ें कामों पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि आप लंबे समय से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, क्योंकि कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी। यदि आप अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर कोई सुझाव लेंगे, तो इसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। नए मकान आदि की खरीदारी में आप थोड़ा सोच समझकर ही करें।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आप आध्यात्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर परिवार के सदस्यों को हैरान करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा और आपको टेंशन भी अधिक रहने वाली है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले लोगों अपनी मेहनत जारी रखें, तभी कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जो लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें और आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने पर ध्यान दें। आप अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगे। साझेदारी में आप कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपने यदि किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका पूजा पाठ में खूब ध्यान रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपका मन परेशान हो सकता है। आपकी कोई पेट संबंधित समस्या उभरेगी, इसलिए आप अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपको कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा और पिछली चली आ रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। व्यवसाय में आपको कोई समस्या होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।