पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि पार्टी का झंडा आयताकार होगा और इसमें तीन रंग हरा, पीला और नीला होगा। सबसे ऊपर हरा रंग, बीच में पीला रंग और सबसे नीचे नीला रंग होगा। बीच में जो पीला रंग है उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिन्ह देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा।