विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल पहले ही बता चुके थे कि न्योता SCO के सभी सदस्य देशों को भेजा गया है। इनमें भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि वह आपसी सम्मान के साथ सभ्यताओं के संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। उधर भारत का रुख साफ है कि आतंकवाद खत्म होने से पहले कोई समझौता नहीं होगा, जबकि पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहा है।