scriptसीएम योगी ने चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, जानिए क्या कहा! | CM Yogi attack on opposition during chunavi jansabha in iglas | Patrika News
अलीगढ़

सीएम योगी ने चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, जानिए क्या कहा!

 
इगलास विधानसभा के गोंडा स्थित लगसमा इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अलीगढ़Oct 18, 2019 / 02:44 pm

suchita mishra

cm yogi

cm yogi

अलीगढ़। सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। इगलास विधानसभा के गोंडा स्थित लगसमा इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को आतंकवाद दिया है। भाजपा लगातार मांग कर रही थी कि धारा 370 हटाई जाए। धारा 370 विकास को रोक रही थी। लेकिन मोदी है तो नामुकिन भी मुमकिन है। मोदी ने वो करके दिखाया जो अब तक नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर में 370 खत्म होने से बाबा साहेब, सरदार बल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ है। मोदी ने धारा 370 को खत्म कर के इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाला चीनी मिल चालू करने जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह का सपना पूरा करेंगे। मैं जब पश्चिमी यूपी में जाता था तो गन्ने की दिक्कत थी। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अच्छा काम किया, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस ने चौधरी साहब के गांव की चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं किया। लेकिन अब हमने रमाला चीनी मिल पर काम किया है। सबसे पहले नए सत्र में इसकी शुरुआ होगी। यह चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह भी पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में आया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!



cm yogi
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। यहां का अच्छा इतिहास है। कल्याण सिंह ने नई पहचान दी। ताला उद्योग को आगे बढ़ाया, लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस के गलत नीति से यह दम तोड़ते रहे। अब हम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में आगे बढ रहे हैं। इससे रोजगार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर प्रेमी को छोड़कर वापस आने को तैयार नहीं हुई पत्नी तो आहत पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

उन्होंने देश की आजादी के दौरान राजा महेंद्र प्रताप ने अंग्रेजों को चुनौती दी थी। अफगान में आजाद हिंद फ़ौज का गठन किया। एएमयू को जमीन दी, लेकिन एयमयू में एक भी शिला पट्ट उनके नाम से नहीं है। अब हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम जमीन देंगे, पैसे देंगे और राजा के नाम से यूनिवर्सिटी बनायी जाएगी। मोदी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए आलू उत्पादक किसान को अलीगढ़ में एक सेंटर दिया था। अब वह यूनिट लग गयी है। इससे किसानों को फायदा होगा।

Home / Aligarh / सीएम योगी ने चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, जानिए क्या कहा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो