scriptपर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह | DGP UP OP singh in Aligarh muslim university latest news | Patrika News
अलीगढ़

पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है।

अलीगढ़Sep 19, 2019 / 08:12 pm

अमित शर्मा

पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी  सिंह

पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह का कहना है कि देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। कठिन परिश्रम ही छात्र-छात्राओं को लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।

पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
सेमिनार को संबोधित किया
श्री ओपी सिंह गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में ‘रोल ऑफ यूथ इन नेशनल बिल्डिंग’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। पर्यावरण, जल सरंक्षण, आपदा प्रबंधन में भी युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
छात्राओं के हॉस्टल का लोकार्पण
डीजीपी ने 1500 बेड वाले छात्राओं के हॉस्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने मौलाना आजाद लाइब्रेरी तथा अन्य भवनों का भी अवलोकन किया। यहां की स्वच्छता और हरियाली ने उन्हें प्रभावित किया। उनके साथ एएमयू के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर, अपर पुलिस महानिदेक (एडीजी) अजय आनंद, अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि भी थे।
पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज सभागार में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि भारतीय युवाओं के लिये यह स्वर्णिम अवसर है। क्योंकि वह जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और चुनौतियों का मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजीटल क्रांति हो, राजनीति सत्ता अथवा सामाजिक जिम्मेदारियाँ हर क्षेत्र में युवाओं की महान भूमिका है। युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं।
पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
श्री सिंह ने कहा कि 25 साल से कम आयु के युवाओं ने जम्मू एवं कश्मीर तथा केराला की बाढ़ में जन जीवन बचाने में फौज तथा बचाव कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा हजारों लोगों को बाढ़ की तबाहियों से बचाया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बल देते हुए कहा कि हमारे युवा भारत के स्टार्टअप ईको सिस्टम का नेतृत्व कर रहे हैं जहां संस्थापक इंटरप्रीन्योर की औसत आयु केवल 31 वर्ष है। उन्होंने कहा कि वोटर के रूप में भारतीय युवा देश में योजना निर्माण को प्रभावित करने का कौशल रखते हैं तथा सतत विकास के लक्ष्य को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को अधिकार प्रदान किये जाने तथा व्यापक समाजिक विकास, भारत की योजना कार्यक्रमों का महत्वूपर्ण भाग हैं जिनका उद्देश्य लैगिंग बराबरी, आर्थिक सेवाओं तक सभी की पहुच, डिजीटल सम्पर्क, कला का विकास, उच्च शिक्षा तथा सभी तक स्वास्थय सेवाओं को पहुचाना है।
पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने आगे कहा कि भारतीय युवा देश में परिवर्तन देखना चाहते हैं तथा सरकार एवं लोकतंत्र व समाजी व्यवस्था में उन्हें महान भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतंत्र बहुसंख्यक की राय पर आधारित होता है और चूंकि भारत की दो तिहाई जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है जिनकी आम चुनाव में विशाल स्तर पर भागीदारी होती है इसलिये अच्छी सत्ता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तय है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मिशन, मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया मिशन तथा स्टार्ट अप इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा देश में डिजीटल क्रांति के विस्तार से ग्रामीण युवाओं में भी नागरिक जीवन का बौध उत्पन्न हो गया है।
यह भी पढ़ें

चंबल के इस छोटे से गांव में जन्मे आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

श्री ओपी सिंह ने कहा कि औसत आयु के लिहाज से भारत जवान हो रहा है, पुलिस फोर्स में कांस्ट्रेबिल से लेकर स्टेशन हाउस अफसर, सर्किल अफसर तथा आईपीएस तक युवाओं की मौजूदगी में वृद्वि हो रही है जो अपने नवीन विचारों एवं कल्पनाओं से बड़े स्तर पर सेवायें अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

जब बिना हेलमेट पकड़े गए भतीजे का चालान भरने खुद पहुंचे मेयर

विश्वविद्यालय प्रसार व्याख्यान माला की अध्यक्षता करते हुए अमुवि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि युवाओं को अपने नवीन विचार प्रस्तुत करने के लिये उम्दा मंच प्राप्त होना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्टीव जाँब्स को युवा अवस्ता में ही अपने गैराज से ऐपिल कम्प्यूटर प्रारंभ करने का विचार आया तथा स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटाथिन बर्ग की आयु केवल 16 वर्ष है जो अपने संकल्प तथा इरादे से विश्व भर में पर्यावरण के परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले खतरों से जनजागृति उत्पन्न कर रही हैं तथा सभी को सक्रिय कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

जब बरेली की गलियों में पहुंचे प्रभारी मंत्री, जिला अस्पताल में लगे नल से पीकर देखा पानी

प्रो. मंसूर ने कहा कि अमुवि में ईको क्लब है जहां युवा छात्र सतत विकास, स्वस्थय जलवायु तथा अन्य मामलों पर विचार कर उनका समाधान खोजने के लिये जमा होते हैं। कुलपति ने युवाओं से बल देते हुए कहा कि उन्हें उदार मानसिकता रखनी चाहिये, वह समाजिक सौहार्द के लिये कार्य करें तथा बड़ों को चाहिये कि उनका मार्गदर्शन करें।

Home / Aligarh / पर्यावरण, जल सरंक्षण में भी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डीजीपी ओपी सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो