अलीगढ़

CAA Protest शाहजमाल प्रदर्शनकारी महिलाओं ने घेरी कोतवाली, बाजार बंद

अला अधिकारी धरने पर बैठीं महिलाओं को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन महिलाएं हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

अलीगढ़Feb 22, 2020 / 03:49 pm

अमित शर्मा

CAA Protest शाहजमाल प्रदर्शनकारी महिलाओं ने घेरी कोतवाली, बाजार बंद

अलीगढ़। ईदगाह शाहजमाल का नागरिकता संशोधन कानून CAA के विरोध में चल रहा प्रदर्शन बढ़ती ही जा रहा है। आज यह आंदोलन ईदगाह शाहजमाल से निकल कर शहर कोतवाली तक पहुंच गया। सैकड़ों महिलाएं कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गई हैं। इसके चलते क्षेत्र के बाजार बंद हैं। अला अधिकारी धरने पर बैठीं महिलाओं को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन महिलाएं हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
यह भी पढ़ें

फिरौती की रकम के हुए बंदरबांट में घिरे SSP मथुरा शलभ माथुर हटाए गए

बता दें कि शाहजमाल ईदगाह के बाहर धरने का आज 26वां दिन है। शुक्रवार की रात टैंट लगाने को लकेर को लेकर महिलाओं की पुलिस झड़प हुई। इसके बाद तकरीबन 400 महिलाएं शहर कोतवाली की ओर बढ़ गईं, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद महिलाओं ने कोतवाली के बाहर धरना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह महिलाओं की और भीड़ बढ़ गई।
यह भी पढ़ें

किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने आत्मदाह करने का किया ऐलान, जानिए मामला

महिलाएं लगातार नारेबाजी कर रही हैं। भीड़ के चलते आसपास के बाजार बंद हैं। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। पुलिस प्रशासन महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं हैं।

Home / Aligarh / CAA Protest शाहजमाल प्रदर्शनकारी महिलाओं ने घेरी कोतवाली, बाजार बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.