scriptअलीगढ़ में रजवाहा कटा, सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी | water Flo in Fields Crops Destroy | Patrika News
अलीगढ़

अलीगढ़ में रजवाहा कटा, सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी

लागातर हो रही बारिश से फसलें बर्बाद हो रही हैं इसबीच रजवाहा कटने से खेतों में पानी भरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

अलीगढ़Jul 18, 2016 / 09:55 pm

अमित शर्मा

water Flo in Fields

water Flo in Fields

अलीगढ़। सिकन्दरपुर माचुआ रजवाहा कटने से हरदुआगंज क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों की फसल जलमग्न हो गई है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सैकड़ों बीघा फसल पानी से बर्बाद हो गई। जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बरसात ने तबाही मचा दी
हरदुआगंज के सिकन्दरपुर माचुआ नहर पुल के पास के गांव बुढ़ासी, दीनदयालपुर, इटावली, नगला खेम, शेखुपुर, निधौला, चंगेरी, नगला मई और भटौला में बरसात ने तबाही मचा दी। जहां किसानों की नहर-बम्बा कटने से हजारों बीघा धान आदि की फसल नष्ट हो गयी। जिससे लाखों रुपए की फसल का नुकसान हो गया। शहर में दो दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण नहरों में पानी का स्तर बढ़ गया है। नहर में बढ़े पानी के कारण रजवाह भी लवालव हो गये और उसका खामियाजा किसानों को झेलना पड़ रहा है।

किसानों ने खुद सम्भाला मोर्चा
रजवाह कटने से हजारों किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गये हैं। बरसात के पानी के कारण कई गांवों की सड़कें तक कट गयी हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान शंकर पाल और ज्ञान पाल ने बताया कि हजारों बीघा फसल पानी में डूब गयी है। रजवाह का कटान रोकने के लिए किसानों ने खुद कमान सभाली।

सपाइयों ने मदद का दिया भरोसा
किसानों की फसल बर्बाद होने खबर मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनीपुर ​तेजवीर सिंह किसानों की फसल को देखने मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को सरकारी मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया। तेजवीर सिंह ने बताया कि फसल जलमग्न होने से सेकड़ों किसानों को नुकसान हुआ है।

देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो