scriptआलीराजपुर के खिलाडिय़ों को कुडो स्पर्धा में मिले 6 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक | Players of Alirajpur received 6 gold, 3 silver and 3 bronze medals in | Patrika News
अलीराजपुर

आलीराजपुर के खिलाडिय़ों को कुडो स्पर्धा में मिले 6 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक

रजत पदक अंशिका मलसिंह अहरिया, असीता कामतु खडिय़ा और रियल संजय गनावा ने प्राप्त किया

अलीराजपुरOct 25, 2019 / 11:53 pm

अर्जुन रिछारिया

आलीराजपुर के खिलाडिय़ों को कुडो स्पर्धा में मिले 6 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक

आलीराजपुर के खिलाडिय़ों को कुडो स्पर्धा में मिले 6 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक

आलीराजपुर. अक्षय कुमार इन्टरनेशनल इन्वीटेशन कुडो टूर्नामेंट सूरत में 22 से 25 अक्टूबर तक हुआ। इसमें भारत श्रीलंका, स्कॉटलैंड मालदीव और यूएस के 2000 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें आलीराजपुर जिले के स्वामी विवेकांनद विद्या पीठ के ३, डॉन बास्को अकादमी के 16 खिलाड़ी और नवोदय की १, एकलव्य विद्यालय सेजावाड़ा के १ खिलाड़ी का चयन ओपन अन्तरांष्ट्रीय प्रतियोगीता के लिए हुआ था। स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ विद्यालय की तनिषा दिपसिंह मोरी, पुष्पराज ओहरिया, बैठालाल, डॉन बास्को अकादमी विद्यालय अनीधी राजू मेढ़ा, सन्नी मुकेश किराड़,तनीषा अनील गरवाल तथा नवोदय विद्यालय की श्वेता तोमर का स्वर्ण पदक रहा।
रजत पदक अंशिका मलसिंह अहरिया, असीता कामतु खडिय़ा और रियल संजय गनावा ने प्राप्त किया। ब्राउंज पदक करन भूरिया, अनुराग कमलिया एवं पायल वसुनिया ने प्राप्त किया। तुषार तोमर, आयुशी सविता, पुष्पा भूरिया, किशोर चरपोट,योगीता चौहान, राबर्ट भूरिया, शिवानी चौहान, आहना डामोर अनंत मीश्रा को हार का सामना करना पड़ा।
जिले के खिलाडिय़ों को कूडो संघ और परिवार गण और विद्यालय परिवार ने बधाई दी। जिला आगमन पर नगर के गणमान्य समाजन ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण प्रदीप कनाड़े ने बताया कि 15 से 20 दिसम्बर को स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की तनिषा मोरी व पुष्प राज ओहरीया तथा डॉन बास्को अकादमी के सन्नी किराड़, करन भूरिया, तनिषा गरवाल, दिपक खोकर शालेय राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगीता (एसजीएफआई) सागर में हिस्सा लेकर मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Home / Alirajpur / आलीराजपुर के खिलाडिय़ों को कुडो स्पर्धा में मिले 6 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो