Jake Fraser-McGurk Fastets IPL 2024 Fifty: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। पहले ओवर में उन्होंने ल्युक वुड को 19 रन मारे। तीसरे ओवर में नुवान थुसारा को 4 चौके लगाकर 18 रन बटोरे। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर पीयूष चावला की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है।