गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां रन बनाना आसान होता है। पिच काफी फ्लैट होती है। विकेट से अच्छी उछाल मिलती है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। जिन गेंदबाजों के पर वेरिशन से गेंदबाजी करने की क्षमता होती है, वे अक्सर यहां सफल होते हैं। इस पिच पर 180 रन का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है, हालांकि न्यूजीलैंड ने इसी मैदान पर चौथे टी20 में 178 रन डिफेंड किए थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी और कम से कम 200 के आसपास का स्कोर खड़ा करना चाहेगी।