167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत तो राजस्थान से भी खराब रही, उसने 4.1 ओवर में सिर्फ 28 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसके बाद भी उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और पूरी टीम 17.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। झारखंड की ओर से सुशांत मिश्रा ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की ओर से मानव सुथार ने तीन विकेट चटकाए।