16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final Scenario for India: भारत को अब बाकी 7 मैचों में से कितने जीतने जरूरी? न्यूजीलैंड सीरीज से पहले समझें पूरा गणित

WTC Final Scenario for India: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ये सीरीज भारत के लिए कितनी महत्‍वपूर्ण है। आइये इससे पहले भारत के डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने के समीकरण आपको बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2026, 1:03 PM IST

WTC Final Scenario for India

भारतीय टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

WTC 2025-27 Final Scenario for India: न्‍यूजीलैंड को टी20 और वनडे सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस टेस्‍ट सीरीज पर है। 19 नवंबर से शुरू होने जा रही ये 2 टेस्‍ट मैचों सीरीज भारत के लिए आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिहाज से बेहद ही महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि यह उसकी आखिरी अवे टेस्‍ट सीरीज होगी। इसके बाद भारत को मौजूदा डब्‍ल्‍यूटीसी चक्र में पांच टेस्‍ट मैचों के लिए आस्‍ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। इस तरह अब फाइनल से पहले टीम इंडिया को शुभमन गिल की अगुवाई में कुल 7 टेस्‍ट मैच खेलने हैं। भारत को फाइनल में क्‍वालीफाई करने के लिए अब 7 में से कितने मैच जीतने जरूरी है और वह कैसे क्‍वालीफाई कर सकता है? आइये आपको इसका पूरा गणित समझाते हैं।

2-0 से सीरीज जीतने पर भारत पहुंचेगा टॉप-3 में न्‍यूजीलैंड को होगा तगड़ा नुकसान

भारतीय टीम अगर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतने में सफल हो जाती है, तो वह चौथे स्‍थान से तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएगी। जबकि सीरीज से पहले शीर्ष पर काबिज न्‍यूजीलैंड की टीम भारत के बाद चौथे स्‍थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम टॉप-2 में पहुंच जाएंगी। वहीं, भारत के 1-0 से सीरीज जीतने पर न्‍यूजीलैंड की टीम शीर्ष से तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएगी, जबकि भारत चौथे पायदान पर ही बना रहेगा। अगर यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्‍म होती है, तो भी न्‍यूजीलैंड और भारत क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर बने रहेंगे।

न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर भी शीर्ष पर नहीं पहुंच सकेगा भारत

भारतीय टीम अगर अपनी अंतिम दो सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप भी कर लेती है, तो भी वह शीर्ष पर नहीं पहुंच पाएगा। इस स्थिति में ज्‍यादा से ज्‍यादा वह दूसरे स्‍थान पर पहुंचकर फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है। अब यहां से उसे अपने बाकी 7 टेस्‍ट मैचों में से कम से कम पांच जीतने होंगे और एक ड्रॉ व एक हार के साथ वह फाइनल पहुंच सकती है, लेकिन इसके बावजूद उसे ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की अन्‍य सीरीज पर निर्भर रहना होगा।

फाइनल में पहुंचने के लिए कितना जीत प्रतिशत जरूरी?

बता दें कि भारत ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021-23 की पॉइंट्स टेबल में 58.80 जीत प्रतिशत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में टीम इंडिया 50.00 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। अब उसे यहां से मौजूदा चक्र में बिना किसी दूसरी टीम पर निर्भर हुए फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बाकी सभी 7 मैच जीतने जरूरी हैं। अगर ऐसा होता है, तो भारत 70.37 जीत प्रतिशत के साथ सीधे फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी। वहीं, 6 जीत और 1 ड्रॉ होने पर भारत करीब 66.67 जीत प्रतिशत के साथ फाइनल टिकट पक्का कर सकता है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉपेनल्टी अंकअंकPCT (%)
1न्यूजीलैंड641105272.22
2दक्षिण अफ्रीका752006071.43
3ऑस्ट्रेलिया13940010869.23
4भारत1154206851.52
5बांग्लादेश833204445.83
6इंग्लैंड16781147438.54
7श्रीलंका712402833.33
8वेस्टइंडीज1438324627.38
9पाकिस्तान102711997.50

WTC 2025-27 में भारत के शेष मैचों का शेड्यूल

19 से 23 नवंबर 2026- बनाम न्‍यूजीलैंड, वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व

27 नवंबर से 01 दिसंबर 2026- बनाम न्‍यूजीलैंड, क्राइस्‍टचर्च, हेगले ओवल

21 से 25 जनवरी 2027- बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, नागपुर, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम

29 जनवरी से 02 फरवरी 2027- बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, चेन्‍नई, एमए चिदंबरम स्‍टेडियम

11 से 15 फरवरी 2027- बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, गुवाहाटी, बरासपारा क्रिकेट स्‍टेडियम

19 से 23 फरवरी 2027- बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, रांची, जेएससीए इंटरनेशनल स्‍टेडियम कॉम्‍पलेक्‍स

27 फरवरी से 3 मार्च 2027- बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम