15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के वो खिलाड़ी, जो WTC में बिगाड़ सकते हैं भारत का खेल

IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मैट हेनरी और काइल जैमीसन टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। जानें कीवी टीम के इन खिलाड़ियों की ताकत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2026, 10:38 PM IST

India vs New Zealand 1st Test

टॉम लैथम और शुभमन गिल। (Photo- ICC/IANS)

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक आमने-सामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड की धरती पर जीत दर्ज कर WTC 2025-27 पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा। हालांकि, टॉम लैथम के नेतृत्व वाली कीवी टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा। वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

टॉम लैथम: कप्तानी के साथ बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के कप्तान टॉम लैथम भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकते हैं। वह नई गेंद को संभालने और लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं। भारतीय परिस्थितियों में भी वह अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। 2024 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक 3-0 टेस्ट सीरीज जीत में लैथम की अहम भूमिका रही थी। उनकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाना है।

डेरिल मिचेल: मिडिल ऑर्डर का सबसे बड़ा हथियार

डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ स्पिन को भी अच्छी तरह खेलते हैं। 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उस सीरीज में उन्होंने 3 टेस्ट मैच की 5 इनिंग में कुल 157 रन बनाए थे। उनकी तकनीक और दबाव में रन बनाने की क्षमता भारतीय गेंदबाजों की परेशानी बढ़ा सकती है।

रचिन रवींद्र: बल्लेबाजी और स्पिन दोनों में दम

रचिन रवींद्र कीवी टीम के अहम ऑलराउंडर हैं। वह जरूरत पड़ने पर बड़ी पारी खेलने के साथ बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट निकाल सकते हैं। 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 256 रन बनाए थे। हालांकि, वे कंधे की चोट से वापसी कर रहे हैं। उनकी फिटनेस न्यूजीलैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

मैट हेनरी: स्विंग और सीम से कर सकते हैं परेशान

34 वर्षीय मैट हेनरी न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च की परिस्थितियां उनकी गेंदबाजी को और प्रभावी बना सकती हैं। नई गेंद से स्विंग, अतिरिक्त उछाल और लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंद डालना उनकी ताकत है। इंग्लैंड के खिलाफ जून में खेली गई टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थितियों में 2 टेस्ट मैच में कुल 12 विकेट लिए थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

काइल जैमीसन: लंबाई और उछाल से मिलेगी बढ़त

6 फीट 8 इंच लंबे काइल जैमीसन अपनी लंबाई के कारण बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। उनकी गेंद पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल करती है। भारतीय बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों को छोड़ना और डिफेंस करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वह निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सकते हैं। जून में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने शानदार बॉलिंग की थी। उन्होंने सीरीज के 2 टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट चटकाए थे।