15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, बताया टीम इंडिया की जीत का राज

भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की तारीफ की और टीम इंडिया की सफलता का राज बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2026, 5:08 PM IST

NZ vs IND 5th odi

श्रेयस अय्यर। (Photo- X/@BCCI)

Shreyas Iyer: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस जीत को टीम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। श्रेयस अय्यर ने कहा कि न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज जीतना शानदार अनुभव रहा। टीम को पूरी सीरीज के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिला। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

मुश्किल हालात में भरोसा कायम रहा

पांचवें वनडे में भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी थी। हालांकि, खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ। इसको लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि पूरी टीम को भरोसा था कि वह किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों की सोच एक जैसी थी। टीम ने इसी रणनीति के साथ मैदान पर प्रदर्शन किया। उन्हें खुशी है कि खिलाड़ी अपनी योजना को अमल में लाने में सफल रहे।

कप्तान ने सीरीज जीत का श्रेय किसे दिया?

श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को जीत की सबसे बड़ी वजह बताया। भारतीय कप्तान के मुताबिक, इस सीरीज में बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान नहीं थीं। ऐसे में तेज गेंदबाजों पर टीम को पूरा भरोसा था। गेंदबाजों ने कप्तान के विश्वास को सही साबित किया। पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में जिम्मेदारी उठाई। उन्हें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। कप्तान के अनुसार, टीम को हर खिलाड़ी से इसी तरह के जज्बे और जिम्मेदारी की उम्मीद है। खिलाड़ियों का यह रवैया टीम की सफलता में अहम साबित हुआ।

भारतीय प्रशंसकों को भी कहा धन्यवाद

श्रेयस अय्यर ने सीरीज के दौरान टीम का समर्थन करने वाले भारतीय प्रशंसकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे और हर परिस्थिति में टीम का हौसला बढ़ाया। अय्यर ने कहा कि सीरीज में कभी भारत का पलड़ा भारी रहा तो कभी न्यूजीलैंड ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद दर्शकों ने दोनों टीमों का समर्थन किया। यह देखना काफी अच्छा रहा। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में प्रशंसकों की भूमिका बेहद अहम है। उनका प्यार और समर्थन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। अय्यर ने मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया।