वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पापा, मैं बहुत नर्वस था… बस सीता राम, सीता राम जप रहा था! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने से लेकर उन रोमांचक आखिरी पलों को याद करने तक, बेटा आर्यवीर के साथ एक बहुत ही खास बातचीत। कुछ पल अवॉर्ड, रन और ट्रॉफी से भी बड़े होते हैं। ये वो यादें हैं, जो एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा। आप हमेशा अपने पैर जमीन पर मजबूती से रखें और अपनी मेहनत और टैलेंट से आसमान को छुएं। श्री सीताराम।'