Australia vs England: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को एडिलेड ओवल में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से हराया और सीरीज में 1-1 से बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 7 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला हॉबर्ट में 18 नवंबर को खेला जाएगा।