scriptsobha yatra : निकली शोभायात्रा, संत योगेश्वर का भव्य स्वागत | Procession out, grand reception of saint Yogeshwar | Patrika News
अलीराजपुर

sobha yatra : निकली शोभायात्रा, संत योगेश्वर का भव्य स्वागत

ब्रह्मलीन गजानंद महाराज के 101 जन्म शताब्दी महोत्सव

अलीराजपुरMar 06, 2021 / 12:23 pm

tarunendra chauhan

sobha yatra

बग्घी पर सवार होकर गुरु भक्तों पर पुष्पवर्षा करते योगेश्वर महाराज।

आलीराजपुर. बालीपुर धाम के सदगुरु देव समिति जोबट के तत्वावधान में शुक्रवार को ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बालीपुर धाम के ब्रह्मलीन गजानंद महाराज के 101 जन्म शताब्दी महोत्सव के तहत दिव्य दर्शन यात्रा निकाली गई थी। दिव्य दर्शन कार्यक्रम में उनके शिष्य 1008 योगेश्वर महाराज जोबट पहुंचे।

योगेश्वर के नगर आगमन पर गुरु भक्तों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा देर शाम नगर के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां पर पूजन, अर्चन गणेश की आरती और गुरु आरती के बाद में सुसज्जित बग्घी में योगेश महाराज विराजमान हुए। इसके पश्चात नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, जिसमें ढोल, मांदल, बैंड बाजे के साथ ही नृत्य करता हुआ दल आकर्षण का केंद्र रहा।

पुष्पवर्षा कर संत योगेश्वर महाराज का अभिनंदन किया
शोभायात्रा का नगर के लगभग 25 स्थानों पर स्वागत मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर किया गया। नगर में पहली बार ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिव्य दर्शन किए। इस अवसर पर संतश्री का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र नृत्य दल, उज्जैन का कड़ा बीन तोप, पशु बादल आदि थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक माधवसिंह डावर, नागरसिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, आलीराजपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश डावर, जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, मुकाम सिंह डावर सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल थे। नगर के विभिन्न मार्ग से शोभायात्रा निकली और शिवालय परिसर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। जहां पर गुरु आरती के बाद में भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

Home / Alirajpur / sobha yatra : निकली शोभायात्रा, संत योगेश्वर का भव्य स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो