27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ में इन बेटियों को बचाने के लिए शुरू हुआ जागरूकता अभियान

10 हजार श्रद्धालुओं ने खायी शपथ, लोगों ने कहा कि खुल गयी हमारी आंखे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Feb 2019, 4:13 PM IST

Aagaman society

Aagaman society

प्रयागराज. कुंभ में मुक्ति पाने के लिए लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि कुंभ में स्नान करने से जन्मों के बंधन से मुक्ति मिल जाती है, लेकिन अभागी उन बच्चियों को कैसे मोक्ष मिले। जिनकी हत्या मां के ही गर्भ में कर दी जाती है। बच्चियों को जन्म देने का अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही आगमन संस्था ने कुंभ में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान का आगाज गुरूवार से हुआ। सदस्यों ने कहा कि यदि कन्या भ्रूण हत्या का महापाप किया है तो कुंभ में डुबकी लगाने के बाद भी पाप नहीं धुलने वाला है।



आगमन संस्था के जादूगर किरण, जितेन्द्र व आलोक पांडेय ने मैजिक शो किया। शो के जरिए लोगों का मंनोरजन करने के साथ बच्चियों को जन्म देने का अधिकार दिलाने का संदेश दिया। प्रयागराज कुंभ में अलग-अलग जगहों पर नुक्कड़ सभा व चौपाल में सदस्यों ने कहा बेटे व बेटी का एक ही अधिकार होता है। मां भगवती की रुप बेटियों को हम जन्म नहीं देने का अधिकार देकर बड़ा महापाप करते हैं। सभी लोगों को जागरूक होकर कन्या भ्रूण हत्या रोकनी होगी। जादू शो देख कर लोगों ने माना कि समाज में बेटे की चाहत में कुछ लोग इतना महापाप कर रहे हैं कि संगम में डुबकी लगाने के बाद भी उन्हें मोक्ष नहीं मिलने वाला है।

आगमन संस्था को जारी रहेगा अभियान
आगमन संस्था के संस्थापक सदस्य डा.संतोष ओझा ने बताया कि कुंभ में यह अभियान जारी रहेगा। संस्था के सदस्य अगले दो दिन तक अभियान चलाते रहेंगे। टीम के सदस्य बसंत पंचमी के चौथे शाही स्नान से लेकर 12 फरवरी तक अभियान चलायेंगे। अभियान के तहत देश व विदेश से आये एक लाख श्रद्धालुओं को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां से धर्म से जुड़ा बड़ा आयोजन होता है वहां पर हम लोगों को जागरूक करने का मुद्दा नहीं छोड़ते हैं। कन्या भ्रूण हत्या देश की बड़ी समस्या है और कुंभ में देश भर के श्रद्धालु आये हुए हैं जिनके बीच मैजिक शो के जरिए अपनी बात पहुंचायी जा रही है। एक तरफ हम लंबा सफर तय करके धार्मिक कार्य करने के लिए तीर्थ स्थानों पर जाते है लेकिन जब बेटी को जन्म देने के अधिकार की बात आती है तो सारी मानवता भूल जाते हैं यदि हम अभी कन्या भ्रूण हत्या को लेकर सजग नहीं हुए तो आने वाले समय में देर हो जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग