scriptबैडमिंटन खिलाड़ी को एक और अवार्ड, अब मिला यश भारती सम्मान | abhinna shyam gupta found yash bharati award | Patrika News
प्रयागराज

बैडमिंटन खिलाड़ी को एक और अवार्ड, अब मिला यश भारती सम्मान

 बैडमिंटन में नई पहचान दिलाने वाले इंटरनेशनल फेम के शटलर अभिन्न श्याम गुप्ता

प्रयागराजMar 21, 2016 / 01:51 pm

Ashish Shukla

sport player

sport player

इलाहाबाद.  इलाहाबाद को खेल जगत मे नई पहचान दिलाने वाले अभिन्न श्याम गुप्ता ने शहर का मान बढ़ाया और आज उनपर अभिमान करने की एक और वजह शहर वासियों के साथ खेल प्रेमियों को मिल रही है। बैडमिंटन में नई पहचान दिलाने वाले इंटरनेशनल फेम के शटलर अभिन्न श्याम गुप्ता के नाम एक और एवार्ड जुड़ गया। मुख्यमंत्री अलिखेश यादव आज लखनउ में यशभारतीय पुरस्कार से अभिन्न श्याम को सम्मानित करेंगे। इलाहाबाद के एक मात्र खिलाड़ी है जो ओलंपियन के साथ अर्जुन एवार्डी भी हैं। 

लम्बे इंतजार के बाद यश भारतीय मिलने से खुश अभिन्न श्याम ने पत्रिका से बातचीत में कहाकि यह पुरस्कार हमें और पहले मिलना चाहिए था। देर से ही सही मिल रहे इस पुरस्कार से वो खुश हैं। 1998 में मलेशिया कामनवेल्थ में सिलवर मेडल जीत कर देश की शान बढ़ाने वाले अभिन्न श्याम ने कहाकि अभी देश में गोल्ड लाने के लिए मेहनत करनी है।

 शहर के एलनगंज निवासी अभिन्न श्याम ने प्रदेश सरकार का सुक्रिया अदा किया उनकी मॉ सरला गुप्ता ने कहा कि अभिन्न की कड़ी मेहनत पर मुझे भरोसा है कि ओलंपिक में देश के लिए बड़े पदक अभिन्न ले आएंगे। इससे पहले बिडला अवार्ड 1996 में लक्ष्मण एवार्ड और अर्जुन एवार्ड 2004 में अभिन्न श्याम को मिल चुका है। अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धी के रूप में सार्क प्रतियोगिता 2002 फ्रेंच ओपेन 2002 एशियन सेटेलाइट 2002 मारिशस ओपेन और कीनियां ओपेन एथेंस ओलम्पिक 2004 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यश भारतीय पुरस्कार के साथ 11 लाख रूपए अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 

Hindi News/ Prayagraj / बैडमिंटन खिलाड़ी को एक और अवार्ड, अब मिला यश भारती सम्मान

ट्रेंडिंग वीडियो