इलाहाबाद. बाहुबली अतीक अहमद के मैदान में आने से फूलपुर उपचुनाव का सियासी पारा अभी और चढ़ने वाला है। अतीक अहमद फूलपुर उपचुनाव में भले ही निर्दल ताल ठोकें पर उनका समर्थन करने के लिये राजनीतिक दल की कमी नहीं। एक राजनीतिक दल ने खुद बाहुबली का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। अतीक अहमद के समर्थन में एक पार्टी के ऐलान से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गयी हैं। हालांकि फिलहाल न तो अतीक अहमद की पत्नी या उनेक वकील ने इस समर्थन पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। बता दें कि मंगलवार को बाहुबली अतीक अहमद की ओर से उनके वकील ने नामांकन कर दिया। इसके साथ ही उनकी पत्नी के नाम से भी नामांकन किया गया।