समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आपको पता लग गया होगा कि सपा सरकार बनने वाली है। जबसे जनता ने बीजेपी की खड़ी की है खटिया, तबसे बयान आ रहे हैं घटिया। समाजवादी पार्टी की ताकत देखकर भाजपा के साथ ही उनके सहयोगी की भी हालत खराब हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ धोखा देना ही उनके लिए एक सजा होगी। यूपी में ऐसी ऐसी सरकार जिसने महंगाई बढ़ाई हो, मजदूर को पैदल चलाया हो, दवाई ना दी हो। ऐसी सरकार को हटाओगे कि नहीं हटाओगे। जनता से अखिलेश यादव ने जमकर अपील की इस बार कुंडा में गुलशन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं और मंत्री पाएं।