scriptइलाहाबाद लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, यह पार्टी जीत की ओर | Allahabad Lok sabha Result 2019 BJP Candidate Winning live update | Patrika News
प्रयागराज

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, यह पार्टी जीत की ओर

तीन बजे तक आ सकता है परिणाम

प्रयागराजMay 23, 2019 / 01:21 pm

sarveshwari Mishra

Rita bahuguna Joshi

Rita bahuguna Joshi

प्रयागराज. सात चरण के लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आज सुबह आठ बजे से इलाहाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट पर भाजपा एक बार फिर भाजपा का जलवा दिखता नजर आ रहा है। इलाहाबाद (प्रयागराज) में दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा की रीता जोशी अपने निकटतम उम्मीदवार गठबंधन के राजेंद्र सिंह पटेल से लगभग 13 हजार मतों से आगे चल रही हैं। रीता जोशी को 163762 , कांग्रेस के योगेश शुक्ला को 10940 और गठबंधन के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल को 105500 वोट प्राप्त हुए हैं। लोकसभा सीट पर मतों की गिनती का काम शुरू हो गया है। अबसे एक घंटे बाद इन सीटों पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे। कई राउण्ड की मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
तीन बजे तक आ सकता है परिणाम आने
प्रयागराज जिले की दोनों लोकसभा सीटों की मतगड़ना के लिए 12 पंडालों में इलाहाबाद और फूलपुर की मतगणना होगी। 14 टेबल हर पंडाल में रखे गए हैं। तीन मतगणना कर्मियों की हर टेबल पर तैनाती होगी। 2 टेबल मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 12 टेबल लगाए गए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 4 सीसीटीवी कैमरे हर पंडाल में लगाए जा रहे हैं। 800 मतगणना कर्मी ड्यूटी पर तैनात। बताया जा रहा है कि तीन बजे तक परिणाम सामने होगा।

Home / Prayagraj / इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, यह पार्टी जीत की ओर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो