
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है।विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पूरी तरह से परास्नातक पाठ्यक्रमों में शत प्रतिशत आनलाइन प्रवेश व्यवस्था लागू हो गई है। अब स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी पूरी तरह से आनलाइन करने की तैयारी की गई है।
एजेंसी से पूरा होगा प्रवेश प्रक्रिया का कार्य
आप को बतादें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एजेंसी से संपर्क में है और सीयूईटी की मेरिट लिस्ट मिलने के बाद साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करते हुए इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में अब छात्रों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया बिना विश्वविद्यालय आए हो सकेगी।
ऑनलाइन होगी दस्तावेजों की जांच
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन से प्रवेश प्रक्रिया बाधित न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। छात्रों का पहले आनलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और इसमें बाद वे आनलाइन प्रवेश भी ले सकेंगे।परास्नातक पाठ्यक्रमों में पहले पेपर लेस प्रवेश प्रक्रिया की प्रणाली विकसित की गई थी, बाद में तय हुआ था कि इसको पूरी तरह से आनलाइन कर दिया जाए।
अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी प्रक्रिया
प्रवेश प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय पूरी तैयारी में है। जल्द ही जरूरी बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी दी जाएगी। परास्नातक के बाद स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया को आनलाइन करने की एक बड़ी वजह छात्र आंदोलन है। इसलिए आनलाइन प्रवेश प्रणाली को चुना गया है।
Published on:
29 Sep 2022, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.