24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1052.7 करोड़ के लागत से प्रयागराज में स्थापित होगा पेप्सी कम्पनी का प्लांट, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

इसके साथ ही वरूण बेवरेजेज को ऑनलाइन भूमि आवंटन पत्र जारी किया गया। वरूण बेवरेजेज द्वारा अब जल्द ही रजिस्ट्री और पजेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। वरूण बेवरेजेज द्वारा डेढ़ वर्ष के अंदर सरस्वती हाईटेक सिटी में प्लांट शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरस्वती हाईटेक सिटी में उद्योग की स्थापना के लिए वरूण बेवरेजेज को भूमि आवंटित होने पर मंत्री नन्दी ने स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए बधाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Sep 2022, 12:42 PM IST

1052.7 करोड़ के लागत से प्रयागराज में स्थापित होगा पेप्सी कम्पनी का प्लांट, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

1052.7 करोड़ के लागत से प्रयागराज में स्थापित होगा पेप्सी कम्पनी का प्लांट, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र सरस्वती हाईटेक सिटी में उद्योग के क्षेत्र में अब रास्ता साफ हो गया है। फास्ट ट्रैक मोड के माध्यम से यूपीसीडा ने पेप्सिको की अखिल भारतीय फ्रेंचाइजी वरूण बेवरेजेज लिमिटेड को प्रयागराज के सरस्वती हाईटेक सिटी में 24.7 एकड़ यानी 100002.6 स्क्वायर मीटर भूमि आवंटित कर दिया। इसके साथ ही वरूण बेवरेजेज को ऑनलाइन भूमि आवंटन पत्र जारी किया गया। वरूण बेवरेजेज द्वारा अब जल्द ही रजिस्ट्री और पजेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। वरूण बेवरेजेज द्वारा डेढ़ वर्ष के अंदर सरस्वती हाईटेक सिटी में प्लांट शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरस्वती हाईटेक सिटी में उद्योग की स्थापना के लिए वरूण बेवरेजेज को भूमि आवंटित होने पर मंत्री नन्दी ने स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए बधाई दी।

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए मंत्री नन्दी ने डायरेक्टर कमलेश कुमार जैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। डायरेक्टर कमलेश कुमार जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और सकारात्मक माहौल से निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डिजाइन किए गए ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फ्रेमवर्क का मॉडल सराहनीय है।

1500 से अधिक रोजगार होंगे अवसर

वरूण बेवरेजेज भूमि आवंटन के बाद कार्बोनेटेड शीतल पेय, फलों के गूदे या जूस आधारित पेय उत्पादन के लिए मेगा प्रोजेक्ट श्रेणी के तहत सरस्वती हाईटेक सिटी में 1052.57 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। जिसमें करीब 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मार्गदर्शन में राज्य में फास्ट ट्रैक भूमि आवंटन और मेगा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की नीति अब तक विरल औद्योगिक प्रगति वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव से पहले निगम की बड़ी लापरवाही, दस्तावेजों में नहीं है मोहल्ले का नाम फिर भी बन गया वार्ड

वरूण बेवरेजेज प्रयागराज के साथ ही अमेठी, गोरखपुर और चित्रकूट में 3740 करोड़ रूपए का निवेश करने जा रही है, जहां 5650 से अधिक रोजगार के अवसरों के सृजन की सम्भावना है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग