7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में चाचा ने 14 साल की भतीजी से किया दुराचार; चाची, नाना और दादी की मिलीभगत से किया आग के हवाले

Prayagraj Crime : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रूह कंपा देने वाली वारदात। सगे चाचा पर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप। गंभीर हालत में किशोरी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस।

2 min read
Google source verification
Rape Case

सांकेतिक तस्वीर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी में पीड़िता का सगा चाचा मुख्य रूप से शामिल है। गंभीर रूप से झुलसी हुई किशोरी का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता के बड़े भाई की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस थाने में चाचा, चाची, नाना और दादी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। माता-पिता के न रहने के कारण 14 वर्षीय किशोरी और उसका 17 वर्षीय छोटा भाई ननिहाल (नाना के घर) में रहते थे। चाचा की शादी पीड़िता की मौसी से हुई है, जिस कारण चाचा भी उसी घर में रहता था।

भाई ने पुलिस को बताया कि चाचा लंबे समय से बहन के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म कर रहा था। जब भी बच्चे विरोध या शिकायत करते, चाची उन्हें मारपीट करती और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती। चाची अक्सर दोनों भाई-बहन को कई-कई दिनों तक भोजन नहीं देती थी और तेजाब डालकर जला देने की धमकियां देती थी। नाना और दादी ने भी चाचा-चाची का साथ दिया और बच्चों की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।

28 मई की रात चाचा ने किया दुष्कर्म

28 मई की रात चाचा ने फिर से किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने काफी विरोध किया, लेकिन चाचा नहीं रुका। अगले दिन जब पीड़िता ने यह बात चाची को बताई तो चाची भड़क गई और बच्चों को धमकियां देने लगी।

शाम करीब 4 बजे इसी कहासुनी के दौरान चाचा-चाची ने किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरकर किशोरी बुरी तरह तड़प उठी। बाद में दोनों ने पीड़िता के भाई को बुलाकर कहा कि लड़की ने खुद आग लगा ली है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

शिवकुटी थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग