
विशेष साप्ताहिक ट्रेन, फोटो सोर्स- पत्रिका
Weekly trains from Kolkata to Agra and Kanpur: उत्तर मध्य रेलवे ने दो विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कोलकाता से आगरा और कानपुर के बीच चलेगी। कोलकाता से आगरा के बीच चलने वाली 01912 ट्रेन नंबर 24 जुलाई से 25 सितंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी जबकि आगरा से 01911 ट्रेन नंबर 23 जुलाई से 24 सितंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। इसी प्रकार कोलकाता से कानपुर के लिए 04158 ट्रेन नंबर 22 जुलाई से 30 सितंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को खुलेगी और 04157 ट्रेन नंबर कानपुर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन 22 जुलाई से 30 सितंबर के बीच चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन 24 जुलाई से शुरू होगी। यह ट्रेन आगरा से प्रत्येक गुरुवार को 3:40 पर खुलेगी जो टूंडला, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, प्रधान खाटा, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बैंडल, नैहाटी स्टेशनों पर रुकते हुए कोलकाता सुबह 4:05 पर पहुंचेगी।
उत्तर मध्य रेलवे से जारी सूचना के अनुसार वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:25 पर कोलकाता से खुलेगी और आगरा छावनी सुबह 8 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी, के चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और स्लीपर के 10 डिब्बे होंगे।
कोलकाता से कानपुर के लिए ट्रेन नंबर 04158 प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। जो कोलकाता से 7:25 पर चलेगी। नैहाटी, बैंडल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, फतेहपुर होते हुए 1:25 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
जबकि कानपुर से 041 57 ट्रेन नंबर प्रत्येक मंगलवार को सुबह 8 बजे चलेगी। जो कोलकाता बुधवार की सुबह 4:05 पर पहुंचेगी। इसमें सामान्य श्रेणी के 8, एयर कंडीशन तृतीय श्रेणी के चार, एयर कंडीशन द्वितीय श्रेणी का एक और स्लीपर के जो कोच होंगे।
Updated on:
20 Jul 2026 08:36 am
Published on:
20 Jul 2026 08:36 am
