scriptकिन्नर अखाड़ा, संगम का तट और मां गंगा-यमुना की लहरों से अठखेलियां, तस्वीरें | Kinnar Akhada Bathing Photo In Kumbh | Patrika News
प्रयागराज

किन्नर अखाड़ा, संगम का तट और मां गंगा-यमुना की लहरों से अठखेलियां, तस्वीरें

प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़ा सबसे चर्चा का विषय है, पहले शाही स्नान पर अखाड़े के संत-महंतों ने शाही अंदाज में स्नान किया

प्रयागराजJan 16, 2019 / 01:30 pm

अभिषेक श्रीवास्तव

किन्नर अखाड़ा और संगम नोज

किन्नर अखाड़ा और संगम नोज

प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़ा सबसे चर्चा का विषय है, पहले शाही स्नान पर अखाड़े के संत-महंतों ने शाही अंदाज में स्नान किया। जूना अखाड़े के जुलूस में शामिल किन्नर अखाड़े संत-महंतों ने शाही स्नान में हिस्सा लिया। किन्नर अखाड़े का नेतृत्व लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कर रही थीं।
स्नान के दौरान किन्नर अखाड़े से जुड़ी साध्वी मां गंगा के आंचल में अठखेलियां करतीं दिखीं। उनके साथ महाकाल और लड्डू गोपाल की मूर्ति थी, जिसका उन्होंने संगम में अभिषेक किया। किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि किन्नर अखाड़े ने देवत्व स्नान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो