31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमेश पाल हत्याकांड: 2 देश, 8 राज्य में छापेमारी, फिर भी हाथ नहीं आए अतीक के बेटे समेत 5 आरोपी

उमेशपाल हत्याकांड को 16 दिन बीत गए। पुलिस की 22 टीमें 2 देश और 5 राज्यों में छापेमारी रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब सवाल यह उठता है कि हमलावर कहां हैं और कब पकड़ें जाएंगे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Mar 2023, 1:24 PM IST

umesh_pal_case.jpg

प्रयागराज में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में राजूपाल के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोलियां से भून दिया गया। इस हत्याकांड के पीछे एक बाहुबली का नाम सामने आया। हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद यूपी में कानून व्यवस्था पर लोग सवाल खड़ा करने लगे।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ऐसे गायब हुए कि पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं लगी। इस केस में आरोपियों की लिस्ट तो बहुत लंबी-चौड़ी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। पुलिस सिर्फ दावे पर दावे कर रही है।

यह भी पढ़ें: उमेशपाल हत्याकांड: कौन है अतीक अहमद, जो जेल में है बंद, जिस पर लगा है राजूपाल के गवाह को मरवाने का आरोप

2 लोगों का चुका है एनकाउंटर
उमेश पाल की हत्या हुए 16 दिन बीत चुके हैं। उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम भी हो चुका है।मामले में 2 लोगों का एनकाउंटर और कुछ गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन अभी तक फरार अतीक का बेटा असद, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान, शूटर मोहम्मद गुलाम, राइफल से फायर करने वाला मोहम्मद साबिर का पता नहीं चल पाया है।

2 देशों में अपराधियों की तलाश कर रही है पुलिस
5 शूटरों की तलाश में दो देश और 5 राज्यों में यूपी पुलिस की 22 टीमें छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और नेपाल बॉर्डर तक तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर 2.5 लाख रुपये का इनाम रखा है। इसके बावजूद अब तक पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

“माफिया को मिट्टी में मिला देंगे”
यूपी पुलिस की मुश्किलें इस मामले में तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक ये 5 आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डंके की चोट पर कहते हैं कि यूपी में जो भी अपराध करेगा। उसे छोड़ा नहीं जाएगा। प्रयागराज में जब यह वारदात हुई थी तब उस यूपी विधानसभा बजट सत्र चल रहा था। उस समय सीएम योगी ने खुद ही सदन में माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।

3 टीमें खंगाल रही हैं कॉल डिटेल
प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की 22 टीम सर्च ऑपरेशन में लगी है। 3 टीम कॉल डिटेल खंगालने और सर्विलांस पर लगाई गई है। 4 टीम पूछताछ और कड़ियां जोड़ने में लगी हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, कड़ियों को जोड़ने की। कई लोकेशन पर एक साथ एक्शन चल रहा है। पुलिस और एसटीएफ की मिलकर प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और नोएडा में छापेमारी कर रही है।

शाइस्ता को एनकाउंटर का सता रहा है डर
यूपी पुलिस ने तमाम शहरों में जांच का जाल बिछा दिया है, लेकिन उसे सबसे पहले जिस मोहरे की तलाश है वो है अतीक का बेटा असद। असद की गिरफ्तारी से ही ये तय होगा कि साजिश में अतीक के हाथ कितने गहरे हैं, फिलहाल अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने लिख दी अतीक अहमद के जिंदगी की कुंडली; जिसने मारा ददुआ और विकास दुबे को; उसे सौंपा केस

अतीक के 2 बेटे और भाई जेल में है बंद
अतीक अहमद का एक भाई है अशरफ, जो बरेली जेल में बंद है। अतीक के पांच बेटे में बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद है, जो नैनी जेल में बंद है। तीसरा बेटा असद है, जो उमेश पाल हत्याकांड में फरार है। चौथा बेटा एहजम अहमद और पांचवां अबान अहमद है। दोनों नाबालिग हैं जिन्हें पुलिस ने बाल संरक्षण गृह में रखा है।

वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को यूपी आने पर एनकाउंटर का भय सता रहा है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश